ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

भाजपा द्वारा दतिया उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक घोषित किए हैं। इस सूची में सत्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल है । दरअसल मतदान 30 जुलाई को होना है, मतगणना 4 अगस्त को होगी। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन भरे जाने का अंतिम दिन सोमवार 13 जुलाई है। भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज करनी है और उसी क्रम में स्टार प्रसारकों की सूची जारी कर दी है ।

भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। इस सूची में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह के अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। इसके अलावा गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह , एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, सुमित्रा वाल्मीकि, शैतान सिंह पाल को भी शामिल किया गया है। भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है ।

दतिया के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती को न्यायालय द्वारा एक मामले में 2 साल से अधिक की सजा सुनाए जाने के बाद स्थान रिक्त घोषित कर दिया गया था। उसी के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन सोमवार 13 जुलाई तक भरे जाएंगे वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है, वही मतगणना 4 अगस्त को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.