ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 जुलाई से और तेज होगा दौर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) ने मंगलवार को प्रदेश के करीब 50 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं 100 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। 2 जुलाई से एक नया मौसम तंत्र (सिस्टम) सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 2 से 4 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने निचले क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों में न रुकने तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.