ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़ और भानपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार, दोन... ’’आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान में पुलिस के साथ खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता हैं’’ ई-साक्ष्य विषय प... मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झुरी नदी में गिरी, दो की मौत; चार घायल मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है जय अंबे देव डूंगरी माताजी मंदिर, 151 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करते हैं ...

मंदसौर में युवक की हत्या से फैली सनसनी,  हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्रदर्शन, एडिशनल एसपी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर के अभिनंदन नगर क्षेत्र में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुंदरम वाटिका के पास, ढाबे के समीप कर्मचारी कॉलोनी में यह घटना हुई। अभिनंदन निवासी रवि माली फूल तोड़कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया।

हमले में रवि माली गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने रवि माली पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस द्वारा—

  • घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
  • प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
  • शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

 

 हत्या कांड पर तनाव, रवि माली के परिजनों का गांधी चौराहा प्रदर्शन

एक या अधिक लोग, रोड, सड़क और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

मंदसौर शहर के गांधी चौराहा क्षेत्र में रवि माली हत्याकांड के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। गुरुवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के कथित अवैध मकानों को ध्वस्त करने (बुलडोजर कार्रवाई) की भी मांग की। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है, पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है।

👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी की समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, रवि माली के परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

मंदसौर शहर में रवि माली हत्याकांड को लेकर शनिवार को गांधी चौराहे पर परिजनों और समाजजनों का विरोध-प्रदर्शन आखिरकार प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और रवि माली का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

प्रदर्शन के दौरान गांधी चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

पुलिस जांच तेजपुलिस ने बताया कि हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर में बना हुआ है तनावपूर्ण माहौलरवि माली की हत्या के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, कानून अपने हाथ में नहीं लेने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।

एक या अधिक लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासा किए जाने की संभावना है।

 

थाना कोतवाली पुलिस ने फरियादी सुमित माली पिता कैलाश माली, आयु 24 वर्ष, निवासी कर्मचारी कॉलोनी के पास शान्तनु विहार, मंदसौर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी यशवंत माली उर्फ यश माली, बालागांव, मंदसौर, राज वर्मा, आकाश वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 410/26-धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. धारा 302, 34 भा.दं.वि. (IPC) दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

👉 अगली अपडेट जल्द जारी की जाएगी…

Leave A Reply

Your email address will not be published.