ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे

भोपाल। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के नापाखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह करीब 9.15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि दूसरे व्यक्ति के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी एवं राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी गई। चिल्लोद पीपलिया के सरपंच दीपक शर्मा तथा डायल-112 की टीम ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

बूढ़ा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक बैरागी ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया। डायल-112 के चालक दलपत सिंह एवं आरक्षक रणजीत सिंह की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मोहनलाल धनगर एवं घीसालाल धनगर, नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारड़ा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.