ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि

भोपाल/सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की  महिलाओं के बैंक खातों में रू.1500-1500 कि राशि की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक उत्थान की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे लाखों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

योजना की राशि खातों में पहुंचने पर प्रदेशभर की लाड़ली बहनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति और आर्थिक मजबूती प्राप्त हो रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.