ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे...

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किए धार्मिक आयोजन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के सेवा, समर्पण और सुशासन के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदसौर, रतलाम, नीमच एवं अशोकनगर जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रमों में वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

धार्मिक आयोजनों में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

भाजपा मंदसौर जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन के अनुसार जिला मुख्यालय मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे। वहीं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरदीप सिंह डंग तथा गरोठ विधानसभा क्षेत्र में विधायक चंदर सिंह सिसौदिया की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल ने देश को नई दिशा और गति प्रदान की है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के तहत मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में 12 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प भी लिया। इस दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.