ब्रेकिंग
शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर हमला, बोलेकृदेश को कमजोर करने की साजिश रच रहा विपक्ष मंदसौर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब पर शिकंजा, दलौदा में सट्टा लगात... मंदसौररू वायडीनगर पुलिस ने अवैध पटाखों की दुकान पर की कार्रवाई, पटाखे कार्टून जब्त, सांजीत रोड पर भ्... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों, निक्षय मित्रों और स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित गरोठ पुलिस की कार्रवाई, 4 लाख रू.किमत का 2 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, बिना नंबर की स्कोडा कार रू. 20 लाख... पिपलियामंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 513 ग्राम एमडी् ड्रग और 9 किलो डोडाचूरा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर ग... मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 मुकाबले- उज्जैन, सागर और ग्वालि... टीनशेड की गुणवत्ता पर सवालः बिल में 60 एमएम की चादर, मौके पर 40 एमएम भी नहीं..! भानपुरा जनपद क्षेत्र... नशामुक्ति अभियान के तहत-मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के साथ-साथ जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दलौदा पुलिस ने अवैध सट्टा अंक लगाते एक आरोपी को पकड़ा, रू.530 नकद जब्त
धांधुड़का में बड़वन रोड पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची और पेन भी जब्त
दलौदा। दलौदा थाना पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम धांधुड़का में बड़वन रोड पर एक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध सट्टा अंक लगाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रू.530 नकद, सट्टा अंक पर्ची और एक पेन जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को शाम 5.22 बजे ग्राम धांधुड़का स्थित बड़वन रोड पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में हरीश पिता शंकरलाल डिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी धांधुड़का को आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 127 यादवेंद्र सिंह की भूमिका दर्ज है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पिपलियामंडी पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा,
18 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पिपलियामंडी। पिपलियामंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौंकड़ी रोड पर एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को रात 9.15 बजे सौंकड़ी रोड, पिपलियामंडी पर कार्रवाई की गई। मामले में कोमलसिंह पिता लालसिंह चौहान, सौंधिया राजपूत, निवासी कामलिया को आरोपी बनाया गया है। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 305/26 के तहत धारा 34 आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक 230 नरेंद्र सांवलिया द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.