ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद

12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आएः अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टमश् (एलपीएमएस) के शुभारंभ अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि 81 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। इसके अलावा 44 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है और 13 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। देश में 12.76 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 10.55 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन और 4 करोड़ से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि 3 करोड़ से अधिक ग्रामीण महिलाएं श्लखपति दीदीश् बन चुकी हैं, जो महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने न केवल खुद को संभाला बल्कि तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ना भी जारी रखा।

अमित शाह ने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में देश आने वाले वर्षों में और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.