ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद

12 साल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहेः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ष्राष्ट्र प्रथमष् की भावना के साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार सेवा, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ती रहेगी।
अभिनेता अनुपम खेर ने दी बधाई 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि पर अभिनेता अनुपम खेर(मुंबई) ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का भरोसा बनाए रखना आसान नहीं होता। इसके लिए निरंतर परिश्रम, स्पष्ट दृष्टि, कठिन निर्णय लेने का साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण आवश्यक होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले समय में और अधिक प्रगति करेगा तथा विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाए रखेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.