ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश में UCC को लेकर सरकार की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मांगे सुझाव

भोपाल, 1 जून। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से इस विषय पर अपने सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी के आधार पर ही मजबूत और प्रभावी नीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन, जनकल्याण और नागरिक हितों को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में UCC के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति नागरिकों से सुझाव आमंत्रित कर रही है।

उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने विचार और सुझाव आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की राय और सुझावों के आधार पर समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

सरकार का मानना है कि इस पहल से कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक लोगों से इस प्रक्रिया में जुड़ने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.