ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल, 1 जून। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोक भवन पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिवादन किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दृष्टि का लाभ प्रदेश को निरंतर मिल रहा है।

श्री शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल का मार्गदर्शन भविष्य में भी प्रदेश के विकास और जनकल्याण की योजनाओं को नई दिशा देता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से राज्यपाल के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की प्रार्थना की।

लोक भवन में हुई इस सौजन्य भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर से राज्यपाल श्री पटेल को शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.