ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

6 राज्यों में फैला शराब माफिया का जाल बेनकाब, गुजरात से दबोचा गया मास्टरमाइंड

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों रुपए की अवैध शराब सप्लाई करने वाले नेटवर्क के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ से गिरफ्तार किया है। आरोपी 6 राज्यों में शराब तस्करी का काला कारोबार चला रहा था और लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी वदा पिता बोरा शामला निवासी देवभूमि द्वारका, गुजरात है। आरोपी का नेटवर्क मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, उत्तरप्रदेश और हरियाणा तक फैला हुआ था। वह अलग-अलग राज्यों में ट्रकों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध शराब की सप्लाई करता था। आरोपी पर शराब तस्करी, धमकी और अन्य अपराधों सहित 24 मामले दर्ज हैं।

मक्का और सोयाबीन के कट्टों में छिपाकर होती थी शराब तस्करी

नाहरगढ़ पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में लगातार कार्रवाई करते हुए शराब से भरे तीन बड़े ट्रक पकड़े थे। तस्कर शराब को मक्का और सोयाबीन के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे ताकि पुलिस को शक न हो।

  • 26 नवंबर 2025 को झलारा फंटे के पास करीब 20 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया।
  • 13 मार्च 2026 को लगभग 50 लाख रुपए की शराब से भरा ट्रक जब्त किया गया।
  • 19 मार्च 2026 को फतेहगढ़ क्षेत्र में 350 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

तीनों मामलों की जांच में सामने आया कि इन सभी खेपों के पीछे एक ही मास्टरमाइंड वदा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर गुजरात के सोमनाथ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में शराब तस्करी के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.