ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

देश में सबसे ज्यादा गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश सरकार ने बनाया : मुख्यमंत्री मोहन यादव

1 करोड़ 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी, जल संरक्षण में भी प्रदेश देश में प्रथम

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देशभर में किसानों से सर्वाधिक गेहूं खरीदने का रिकॉर्ड यदि किसी सरकार ने बनाया है तो वह मध्य प्रदेश सरकार है। उन्होंने बताया कि अब तक 13 लाख 46 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से 1 करोड़ 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले उनकी गेहूं खरीदी सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आने वाले समय में किसानों को बिजली सहित विभिन्न प्रकार की सौगातें दी जाएंगी।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर किसानों से रिकॉर्ड गेहूं खरीदी कर रही है, वहीं दूसरी ओर जल संरक्षण के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “जल गंगा संरक्षण अभियान” के तहत प्रदेश में 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों के आधार पर मध्य प्रदेश देश में जल संरक्षण के क्षेत्र में सबसे अधिक कार्य करने वाला राज्य बनकर प्रथम स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.