ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

“उजर बस्तर” कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन के नायकों का सम्मान, अमित शाह ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Image

भोपाल। मध्यप्रदेश, अमित शाह ने बस्तर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “उजर बस्तर” कार्यक्रम में नक्सल उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के साहस और समर्पण की सराहना की गई।

इस दौरान कैलाश मकवाणा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने जवानों के अदम्य साहस, रणनीतिक कार्रवाई और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की बदौलत बस्तर अब विकास और विश्वास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

श्री शाह ने कहा कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और सुरक्षा बल पूरी मजबूती के साथ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश उनकी वीरता और सेवा भावना का हमेशा ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। “उजर बस्तर” आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, शांति और विकास के संदेश के रूप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.