ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

जांगिड़ समाज का शक्ति प्रदर्शन, प्रादेशिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न, संगठन, शिक्षा, युवा नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर, समाज की एकजुटता का दिखा भव्य स्वरूप

मंदसौर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के तत्वावधान में जिला शाखा मंदसौर मध्यप्रदेश, द्वारा आयोजित प्रदेश सभा मध्यप्रदेश की त्रैमासिक बैठक एवं नवगठित जिला कार्यकारिणी तथा महिला प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाजजन, पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा एवं महर्षि अंगिरा के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नवगठित जिला एवं महिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज को शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जांगिड़ समाज प्रतिभा, परिश्रम और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है तथा संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

महिला प्रकोष्ठ और युवा नेतृत्व की भूमिका को समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभावान महिलाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में समाजबंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने सामाजिक एकता और संगठन शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.