ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

आधी रात की मारपीट पड़ी भारीः दो भाइयों को 2-2 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, विद्यवान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंदसौर श्रीमती रोहिणी तिवारी का अहम फैसला

मंदसौर। पड़ोसी युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो भाइयों को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 2-2 वर्ष के सश्रम कारावास और 8 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंदसौर (मध्य प्रदेश) श्रीमती रोहिणी तिवारी ने सुनाया।

अभियोजन के अनुसार घटना 14 मार्च 2025 की रात की है। फरियादिया पानीबाई का पुत्र पवन अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू जटिया और रवि जटिया उसे घर के बाहर बुलाकर विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पवन पर लट्ठ से हमला कर दिया। पुत्र को बचाने के लिए जब पानीबाई और उसके पति बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद थाना वायडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामला कायम किया और जांच पूरी कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों और साक्ष्यों के माध्यम से आरोपों को सिद्ध किया। प्रकरण का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती भारती चौहान ने किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपी सोनू जटिया एवं रवि जटिया, दोनों निवासी इंदिरा कॉलोनी, मंदसौर को दोषी करार देते हुए 2-2 वर्ष के सश्रम कारावास तथा कुल 8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला एक बार फिर साबित करता है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ न्यायालय सख्त रुख अपनाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.