ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

महिला सांसदों व प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के नेता का पुतला जलाया

नई दिल्ली। नई दिल्ली में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो पाने के विरोध में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी के आवास की ओर मार्च निकाला। इस मार्च में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कई महिला सांसद शामिल रहीं।

विपक्ष का विरोध कर रही महिला सांसदों व प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया और अपना विरोध दर्ज कराया। इस बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान हल्का तनाव भी देखने को मिला। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री आर खड्से, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और सांसद कमलजीत सेहरवाल को हिरासत में ले लिया।

हालांकि बाद में स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी रहे। दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश किया था, लेकिन इसे पारित नहीं कराया जा सका। यह विधेयक 54 वोटों से गिर गया। विधेयक के पारित न होने के बाद एनडीए नेताओं ने विपक्ष को घेरने की रणनीति के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरु किया है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। इससे राजनीतिक तनाव को और बढ़ गया है। @EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.