ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मंदसौर जिला पुलिस थाना नाहरगढ पर तस्करो से 01 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 बोलेरो वाहन के जप्त किया ।

मंदसौर । मध्यप्रदेश,  मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद मीना द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 01 क्विन्टल डोडाचुरा मय 01 बोलेरो वाहन के जप्त किया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 13.04.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि दशरथ माली को मुखबिर से सुचना मिली कि खेडा तरफ से तस्कर बिना नंबर की बोलेरो में अवेध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा भरकर बिल्लोद से नाहरगढ होकर राजस्थान तरफ जाने वाला है , यदि शीघ्र ही बिल्लोद नाहरगढ रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध डोडाचुरा सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर बिल्लोद नाहरगढ रोड पर पुलिया के पास नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद बिल्लोद तरफ से एक बिना नंबर बोलेरो आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकडा । बोलेरो वाहन चेक करते 01 क्विटंल डोडाचुरा मिला अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपीयो के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 117/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी–
01. किशोर राव भाट पिता दोलतराम भाट निवासी खेडा काल्याखेडी थाना नारायणगढ जिला मंदसौर
02. सोनु सेन पिता रामलाल सेन निवासी ढांणी सदुल शहर जिला गंगानगर , राजस्थान
03. ताराचंद्रमेघवाल पिता पृथ्वीराज मेघवाल निवासी बांडा अनुपगढ जिला गंगानगर , राजस्थान
04. हरिकिशन नायक पिता सुगनाराम नायक निवासी खोखारवाली अनुपगढ जिलागंगानगर , राजस्थान

जप्तशुदा माल –
01. अवैध मादक पदार्थ 01 क्विंटल डोडाचुरा किमती करीब 200000/- रुपये
02. घटना मे प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन बिना नंबर किमती 800000/- रुपये
सराहनिय कार्यः- थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि दशरथ माली , प्रआर 608 दिलावर सिंह , प्रआर 72 जीवन राठोर , प्रआर 365 महिपाल सिंह, आर 486 लाखन सिंह , आर 475 दिनेश सुरावत , आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.