ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है।

 भोपाल । मध्य प्रदेश में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सद्भाव और समरसता के भाव के साथ बनाई जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का अतुलनीय योगदान है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ अंबेडकर के समाज कल्याण के किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबासाहेब की न्याय, समानता की विरासत सदैव हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर नगर (महू), जिला इंदौर में आयोजित समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की दृष्टि में सामाजिक न्याय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 व्यक्तियों को “भीम रत्न अवॉर्ड 2026“ से सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित नागरिकों के साथ भोजन ग्रहण भी किया।
अंबेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाबासाहेब की जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और इस पावन अवसर पर सादर नमन किया। डॉ अंबेडकर को याद करते हुए पटवारी ने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबासाहेब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।”
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर राजधानी सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरियां निकाली गई, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, साथ ही राष्ट्र की मजबूती का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.