ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

नगदी जेवरात लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर, ग्राम नांदवेल से एक ही परिवार के 09 लोगों के बेहोश होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी उनकी टीम के साथ गांव पहुंचकर फरियादी सत्यनारायण पिता मोहनलाल पाल जाति गायरी नि. नांदवेल व उसके परिवारजनों को जिला चिकित्सालय, मंदसौर भर्ती कराया।

पीडित सत्यनारायण पिता मोहनलाल पाल जाति गायरी निवासी नान्दवेल से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि मेरी शादी 20 सितंबर .25 को ज्योति पिता कैलाश राय निवासी जोगापुर जिला वाराणसी उ.प्र. से हुई थी, जो ज्योति हमारे साथ मेरे घर ग्राम नांदवेल में रह रही थी। दिनांक 09. 12.25 को रात 08.00 बजे करीबन ज्योति द्वारा पकोडे बनाये तथा पकोडे में नशीला पदार्थ मिलाकर हमें खिला दिया जिससे हम सभी बेहोश हो गये। हमारी बेहोशी के बाद ज्योति घर से चाँदी के पायजेब, बिछिया व 50 हजार रूपये नगदी लेकर फरार हो गई। फरियादी की सूचना/रिपोर्ट पर देहाती नालसी पर थाना भावगढ़ पर असल अपराध क्र. 204/25 धारा 318 (4), 123 बी.एन.एस. का कायम कर अनुसंधान में लिया गया।

विनोद कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन एवं तेरसिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमती कीर्ति बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. वरसिह कटारा के नेतृत्व में गठित टीम ने फरियादी सत्यनारायण से विस्तृत पूछताछ की जिनके द्वारा बताया कि उसकी शादी उसी के ग्राम नांदवेल में रहने वाले रमेशसिंह पिता नन्दु उर्फ नरेन्द्रसिह राजपुत द्वारा वाराणसी की ज्योति से वाराणसी, उ.प्र. के रहने वाले बबलू के माध्यम से करवाया था। की शादी करवाना बताया।

कार्यवाही के दौरान एक अन्य आरोपी रमेशसिंह पिता नंदू उर्फ नरेन्द्रसिंह नि. नांदवेल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी बबलू निवासी गोरखपुर उ. प्र. का फरार है। लुटेरी दुल्हन का खुलासा कर आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। निरी. वरसिंह कटारा, थाना प्रभारी भावगढ, उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया, प्र.आर सम्मतसिह, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर दशरथ धनगर, महिला आर ऋतु कुंवर थाना भावगढ एवं साइबर सेल मन्दसौर से उनि रितेश नागर, प्रआर आशीष, आर मनीष बघेल, आर मुजफ्फर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.