ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

 भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है।
पीएम ने आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी नितिन नबीन को बधाई दी है और एक्स पर लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हों या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में 5 बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लंबे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पनाशील व्यक्ति हैं। पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर युवा नेता नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के कार्यकुशल नेतृत्व में भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वे अवश्य सफल होंगे, यह मुझे विश्वास है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए लिखा है कि ज्ञान और संस्कृति की पुण्यधरा बिहार के ओजस्वी भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में संगठन राष्ट्र व जनसेवा की भावनाओं के साथ नए आयाम स्थापित करेगा। आपके यशस्वी और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।khaskhabarNews@Copy

Leave A Reply

Your email address will not be published.