मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा द्वारा दल बल सहित पैदल भ्रमण, त्योहारों को दृष्टिगत रखते पैदल भ्रमण किया
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा बीपीएल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक किया गया पैदल भ्रमण, त्योहारों को दृष्टिगत रखते पैदल भ्रमण कर लिया।
यातायात व्यवस्था का जायजा। 16 सितंबर .2025 को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इस हेतु बीपीएल चौराहे से प्रतापगढ़ पुलिया तक पैदल भ्रमण किया, पैदल भ्रमण बीपीएल चौराहे होते हुए गांधी चौराहा, भारत माता, घंटाघर, मंडी गेट तथा प्रतापगढ़ पुलिया पर समाप्त हुआ। पैदल भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह,यातायात प्रभारी सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार सतेंद्र सिंह राजपूत एवं अन्य बल उपस्थित रहा।