ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

एसआई अभिषेक बौरासा शामगढ़ थाना प्रभारी बनाए गये, मामलाः-तस्कर को छोड़ने के बदले 50 लाख रू लेने वाले निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहर्रे सहित 4 पुलिसकर्मी को एसपी ने किया सस्पेंड

मंदसौर। जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली एक और बड़ी खबर सामने आई है। शामगढ़ थाना क्षेत्र में डोडाचूरा तस्करों से 50 लाख रुपए लेकर उन्हें छोड़ने के आरोप में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने शामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे, उप निरीक्षक अविनाश सोनी, प्रधान आरक्षक दिलीप बघेल और आरक्षक मनीष मोगिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। चार पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद एसपी ने एसआई अभिषेक बौरासी को शामगढ़ थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई करें और किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें।
एसपी विनोद कुमार मीना पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता या ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले को डोडाचूरा मुक्त बनाने के लिए खाकी को पहले खुद पारदर्शी होना होगा। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, जिले के नागरिकों में यह उम्मीद जगी है कि ऐसे अधिकारी ही जिले को डोडाचूरा और मादक पदार्थ तस्करी से मुक्त करा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.