ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 7,000 लोगों को एक साथ राहत राशि वितरित की गई है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल।। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले चार दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
शनिवार की शाम को उन्होंने गुना के गोपालपुरा, भगत सिंह कॉलोनी, पटेल नगर, शिव कॉलोनी और न्यू सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनके दुख-दर्द सुने और हालात का जायजा लिया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 7,000 लोगों को एक साथ राहत राशि वितरित की गई है।
उन्होंने इसे अभूतपूर्व कदम बताते हुए कहा कि जिन परिवारों को बाढ़ से नुकसान हुआ है, उन सभी तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग जो अभी तक राहत से वंचित हैं, उनके लिए प्रशासन को तत्काल निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से छूट न जाए।
बाढ़ के कारण जल निकासी की समस्या पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गुनिया नदी और गोपालपुरा तालाब के आसपास अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव रुका है, जिससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर हुई है। मैंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाया जाए और जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी कीमत पर लोगों को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल देते हुए जनता से श्रमदान और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, “यह जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। हमें मिलकर इस संकट से निपटना होगा। हमारी सरकार प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव मदद और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता दे रही है।”
केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि अपने अगले दौरे पर वे स्वयं प्रशासन और जनता के साथ मिलकर श्रमदान करेंगे ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
गुना जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं। प्रशासन ने अस्थायी आश्रय स्थल, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। स्थानीय लोग भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Copy@KhasKhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.