मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-डकैत गिरोह से कुल जप्त मश्रुका 100 ग्राम सोना, 03 किलो चांदी किमती 13 लाख रुपये बरामद
राजस्थान के नागौर व्यावर पाली जिले का अन्तर्राज्यीय कुख्यात सक्रिय बावरी डकैत गिरोह मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में,
दलौदा सर्राफा व्यापारी के साथ हुई डकैती का पर्दाफाश,
15 अगस्त की शाम को सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात के आरोपियों को मंदसौर पुलिस ने धर दबोचा,
शातिर अन्तर्राज्यीय लूटेरो द्वारा एक दर्जन से अधिक वारदातो को दिया गया हैं अंजाम,
घटना में प्रयुक्त दो पहिया व चार पहिया वाहन के साथ चार आरोपियो को किया गया गिरफ्तार,
घटना का संक्षिप्त विवरण :- विगत दिनांक 15 अगस्त की शाम साढे सात बजे दलोदा सर्राफा व्यापारी मनोहर सोनी के द्वारा अपनी दुकान को बंद कर सोने चांदी के जवाहरात को बैंग में भरकर अपने घर पर लौटते समय दो मोटर सायकल पर अज्ञात चार व्यक्ति सवार होकर आये एवं व्यापारी से सोने चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गये ।
सूचना पर तत्काल मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं समस्त पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तेरसिंह बघेल अति.पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं श्रीमति कीर्ति बघेल अअपु मन्दसौर ग्रामीण के निर्देशन में थाना दलौदा पर अप. क्रं. 343/2025 धारा 309 बी.एन.एस. पंजीबध्द कर विशेष दिशा निर्देश देकर तत्परता से प्रभावी कार्यवाही कर घटना की पतारसी एवं आरेपीयो की धरपकड हेतु 10 विशेष टीमो का गठन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो के मार्गदर्शन में निरीक्षक वरुण तिवारी थाना प्रभारी नई आबादी, निरीक्षक राजेन्द्र पवांर थाना प्रभारी मल्हारगढ , निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी पिपल्यामण्डी, उप निरीक्षक मनोज गर्ग थाना प्रभारी दलोदा, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर, उप निरीक्षक रितेश नागर सायबर सेल, उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा एवं उप निरीक्षक पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा के नेतृत्व में गठित कुल 10 टीमो के द्वारा घटना स्थल से अन्वेषण एवं पतारसी प्रारम्भ की गयी । टीमो द्वारा लगातार घटना के गहन विश्लेषण से प्रथम दृष्टया घटना के प्रमुख सदेंहीयान की दो बाईक पर सवार चार अज्ञात आरोपीयो की घटना मे संल्पितता परीलक्षित होना ज्ञात हुई जिनकी पतारसी हेतु प्रारम्भिक साक्ष्य प्राप्त करना पुलिस टीम के लिये प्रथम सबसे बडी चुनौती थी । प्रत्येक पुलिस टीम व्दारा लगातार दिन रात अथक परिश्रम एवं कार्यकौशल, व्यवसायिक दक्षता एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर cctv के आधार पर छोटी से छोटी कडी को जोड़ते हुए निरंतर आगे बढ़ते गये तथा आरोपियों के संबंध में पतारसी के लिये निरंतर प्रयासरत होकर कार्य संपादित किया गया । लगातार 200 से अधिक cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान राजस्थान राज्य के नागौर जिले की कुख्यात बावरी गैंग के रूप में ज्ञात करने में सफल हुए । आरोपी की पहचान होने के बाद तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जानकारी सकंलित करते हुये अपने स्त्रोतो व सूचना संकलन के आधार पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त लूटकांड के आरोपी द्वारा बोलेरो वाहन से पुन: किसी बडी वारदात को अंजाम देने की योजना में मन्दसौर तरफ रवाना हुए हैं ।
उक्त सूचना पर तत्काल समस्त पुलिस टीमो को रवाना किया गया जहाँ नयाखेडा बायपास के पास सदिंग्ध वाहन बोलेरो का पिछा कर बोलेरो वाहन को रोक कर वाहन मे सवार सदेंही 3 व्यक्तियो को गिरफ्त मे लेकर पुछताछ करने पर तीन आरोपियो व्दारा अपने अन्य चार साथियो के साथ मिलकर उक्त लूट कारित की जाना स्वीकार किया गया । एक अन्य आरोपी मोटर सायकल पर था जिसे गिरफ्तार किया गया अतः पुलिस टीम व्दारा चार आरोपी (1) सावंरराम पिता लादुराम निवासी जेतारण जिला पाली राजस्थान, (2) सुराराम पिता मगंलाराम निवासी सेसडा जिला नागौर राजस्थान, (3) विरमराम पिता लादुराम जाति बावरी को सकुशल अभिरक्षित करने में सफल हुए । आरोपीयो व्दारा वारदात मे लूटा गया मशरुका आपस मे बाटंना व एक हिस्सा रामेश्वरलाल पिता रतनलाल सोनी निवासी जटवास थाना पांडुकला जिला नागौर राजस्थान को देना बताया था जिसे भी प्रकरण मे आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है । इस प्रकार लूट की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम द्वारा लगातार अपने अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप लगन मेहनत व तत्परता से कार्य करते हुए अनूपम सफलता अर्जित करने में सराहनीय भूमीका का निर्वाहन कर अपने कर्तव्य का निष्ठा से प्रतिपादन किया ।
आरेापियों की पृष्ठ भूमि :- अभिरक्षित आरोपीगण अन्तर्राज्यीय पेशेवर शातिर व कुख्यात बदमाश हैं । आरेापीगण व्दारा चुराई हुयी बाईक से हथियारबंद होकर सर्राफा व्यापारियो की रैकी कर रास्ते मे मौका पाकर व्यापारीयो के साथ मारपीट कर मशरुका लूट कर भागने में पूर्णरूपेण अभ्यस्त होकर पारन्गत हैं । आरोपीगण कुख्यात लूटेरे हैं जिनके विरूदध हत्या, लूट, डकेती व चोरी तथा विभीन्न गंभीर धाराओं में लगभग एक दर्जन से अधीक अपराध दर्ज हैं ।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तारशुदा आरोपीगण व्दारा बताया गया कि फरार आरोपी अशोक अजमेर से रतलाम तक पिकप चलाने का काम करता है जिसे मन्दसौर के रास्ते के बारे मे जानकारी होना बताया जिसके बाद उक्त आरपियो व्दारा उक्त लूट की वारदात को अजांम देने के लिये एक माह पुर्व दलौदा मे सर्राफा व्य़ापारी को चिन्हीत किया गया था इस हेतु रैकी की गई थी तथा उक्त वारदात को अजांम देने हेतु उक्त आरोपीगण दिनांक 13.08.2025 को राजस्थान राज्य के ब्यावर एवं निम्बाहेडा से दो मोटर सायकल चुराकर बाकी के साथी बोलेरो वाहन से मन्दसौर आकर दलौदा मे दो दिन तक रैकी की पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये व अपनी पहचान व आने जाने का रुट उजागर न होने हेतु आस पास के इलाके मे बार-बार गोल-गोल घुमते हुये भ्रमित किया गया ताकि पुलिस आसानी से रुट ट्रेस न कर सके । तथा दिनांक 15 अगस्त की शाम को मौका पाकर सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना कारित कर मोटर सायकल से फरार हो गए आगे जाकर आरोपियो व्दारा पहचान छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के लिये व अपने वाहन छोडकर चार पहिया वाहन बोलेरो से फरार हो गये सभी आरोपीगण उक्त प्रकार की वारदातो मे अत्यधिक अभ्यस्त होकर योजनाबध्द तरीके से सम्पुर्ण वारदात को अजांम दिया गया है ।
इस प्रकार सनसनीखेज लूट की घटना में पुलिस टीम द्वारा अपनी व्यवसायिक दक्षता एवं लगतार कठोर परिश्रम के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए प्रकरण मे आरेापियो को अपने आथक परिश्रम से गिरफ्तार कर लूट की घटना का सफल उदभेदन कर आरोपियों को गिरफ्त में लेकर मश्रूका बरामद करने में सफलता अर्जित कर सराहनीय भूमीका का निर्वाहन किया गया । प्रकरण मे संलिप्त शेष आरोपियो की गिरफ्तारी शेष हैं जिनकी तलाश जारी है ।
गिरफ्तार शुदा आरोपी का नाम :-
(1) सावंरराम पिता लादुराम बावरी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सिंगला तह. रायपुर थाना जेतारण जिला पाली राजस्थान, कुल अपराध- 15 ( चोरी, लूट, डकेती)
(2) सुराराम पिता मगंलाराम बावरी उम्र 33 साल निवासी सेसडा थाना पांडुकला जिला नागौर राजस्थान,
(3) विरमराम पिता लादुराम जाति बावरी उम्र 29 साल निवासी ग्राम सिंगला थाना जेतारण जिला पाली राजस्थान,
(4) रामेश्वरलाल पिता रतनलाल सोनी उम्र 48 साल निवासी जाटवासा थाना पांडुकला जिला नागौर राजस्थान ।
फरार आरोपी का नाम :-
(1) मुकेश पिता रतनाराम बावरी जाति निवासी बावरीयो की ढाणी व्यास रोड आनंदपुरकालु, (लूट डकेती)
(2) अशोक पिता घीसाराम बावरी निवासी ग्राम खेडा तह. जेतारण जिला ब्यावर,
(3) कलाराम बावरी निवासी ग्राम टोपडा तह. जेतारण जिला ब्यावर ।
बरामद मश्रूका का विवरण :- बोलेरो वाहन क्रमांक आर.जे. 34 युए 0742, मोटर सायकल क्रमांक आर.जे.06 बीएन 6376 एवं 100 ग्राम सोना 3 किलो चांदी किमती लगभग 13 लाख रुपये
सराहनीय भूमिका निर्वाहन करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी :- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाहन करने मे अति. पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं श्रीमति कीर्ति बघेल अअपु ग्रामीण मन्दसौर के मार्गदर्शन वरुण तिवारी निरीक्षक थाना प्रभारी नई आबादी, निरीक्षक राजेन्द्र पवांर थाना प्रभारी मल्हारगढ, निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी पिपल्या मण्डी, उप निरीक्षक मनोज गर्ग थाना प्रभारी दलोदा, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर, उप निरी रितेश नागर प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, एवं उप निरीक्षक पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, उप निरीक्षक भवानीसिंह थाना प्रभारी आनन्दपुर कालु राजस्थान, उप निरीक्षक भारमल थाना प्रभारी पादुकला राजस्थान सउनि. अजय चौहान थाना दलौदा, सउनि.प्रमोदसिंह तोमर थाना दलौदा, प्र.आर. अर्जुनसिंह थाना नईआबादी, प्र.आर. रमीज राजा थाना नई आबादी, प्र.आर. हरीश यादव थाना दलौदा, प्र.आर. यादवेन्द्रसिंह थाना दलौदा , प्र.आर. उमंग शर्मा थाना नई आबादी, प्र.आर. नवनीत उपाध्याय चौकी भैसोदा मण्डी, प्र.आर. राजपालसिंह थाना दलौदा, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह थाना पिपल्या मण्डी, प्र.आर. पुष्पेन्द्रसिंह थाना पिपल्या मण्डी, प्र.आर. वसीम खांन थाना पिपल्या मण्डी, प्र.आर. विनोद नामदेव थाना दलौदा, प्र.आर. सीताराम चौकी प्रभारी रियानवाडी, प्र.आर. करतारसिंह राजस्थान, आर. विनोद राठौर थाना दलौदा, आर. अजयसिंह थाना नई आर. सागर थाना दलौदा, आबादी, आर. अंकित जाट थाना पुलिस लाईन, आर. भानुप्रतापसिंह थाना कोतवाली, आर. शैलेन्द्रसिंह थाना कोतवाली, आर. उदलसिंह थाना पिपल्या मण्डी, आर. दैवेन्द्रसिंह थाना नारायणगढ, आर. निखिल थाना नारायणगढ, आर.राघवेन्द्र शर्मा थाना नारायणगढ, आर. कन्हैयालाल थाना नारायणगढ, आर. शिवलाल पाटीदार थाना मल्हारगढ, आर. बद्रीलाल पाटीदार थाना मल्हारगढ, (सायबर टीम, प्र.आर. आशीष बैरागी, प्र.आर. मुजफ्फर, आर. मनीष बघेल, आर. रिंकु सिंह) का विशेष सराहनीय योगदान रहा एवं उक्त प्रकरण की पतारसी मे जिला पुलिस बल रतलाम के आर. दिपराजसिंह थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा, अभय चौहान थाना जावरा शहर व प्र.आर. सजंय आजंना थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा व प्र.आर. मनमोहनसिंह व आर. विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम, एवं राजस्थान पुलिस का प्रकरण की पतारसी मे अतुलनीय सहयोग रहा ।