ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

बलराम, कैलाश होरी हनुमान, थाना अरनोद को अफीम तस्‍करी करने के अपराध में दोषी पाते हुए 04-04 वर्ष के कोठर कारावास

मंदसौर। विशेष न्‍यायाधीश, (एन.डी.पी.एस.) मंदसौर द्वारा बलराम बाबरी पिता तुलसीराम बाबरी, उम्र-51 वर्ष, व्यवसाय-खेती एवं कैलाश पिता मुन्नालाल, उम्र-35 वर्ष, व्यवसाय-खेती, दोनों निवासीगण-ग्राम कोटरी, होरी हनुमान, थाना अरनोद, जिला-प्रतापगढ (राजस्थान) को अफीम तस्‍करी करने के अपराध में दोषी पाते हुए 04-04 वर्ष के कोठर कारावास एवं 25,000-25,000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया ।

  • अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबं‍ध में बताया कि दिनांक 11.04.2017 को थाना पिपलियामंडी में पदस्थ स.उ.नि. रामबाबु यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्यवाही की गई जिसमें पिपलियामंडी ब्रिज के नीचे नगरपालिका के कुए के पास अभियुक्तगण बलराम पिता तुलसीराम बावरी व कैलाश पिता मुन्नालाल बावरी के आधिपत्य वाली मोटरसायकल आरजे. 35 एमसी.0993 के साईड बेग से एक किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली, जिसकी विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्‍त से अवैध मादक पदार्थ अफीम को मय मोटरसायकल के जप्त कर उक्त अभियुक्तगण को गिरफतार कर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्र.118/2017, धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया, विवेचना दौरान समस्त आवश्यक अनुसंधान पश्चात् एफ.एस.एल. रिपोर्ट प्राप्त कर अभियुक्तगण बलराम व कैलाश के विरूद्ध धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया ।

विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष अभियोजन द्वारा रखे गये तथ्यों एवं तर्कों से सहमत होकर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्ध किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.