ब्रेकिंग
विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा देवास में अवैध ओपी स्पिरिट की बड़ी खेप जब्त, दो आयशर वाहनों से मिले 69 ड्रम, इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ... पीएम आवास योजनारू निर्माण अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों को चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी-जनपद सीईओ शिव... मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे और हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में मौत के मामले मे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक मंत्रालय में सम्पन्न SIR (एसआईआर्) पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट में मोर्चा, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखकर लौटे सांसद बंशीलाल गुर्जर, उदयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलेःज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं शिवराज सिंह चौहान बोलेकृ“मेरे क्षेत्र में अन्याय की पराकाष्ठा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का करे... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से धोखाधड़ी, भानपुरा और भावगढ़ ...

जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही हमारा लक्ष्य : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि जनता की अपेक्षा की कसौटी पर खड़ा उतरना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को मिसरोद के वार्ड 52 में एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि मिसरोद मंडल की शीतल हाइट्स में पहले भी सड़क निर्माण के कार्य हो चुके हैं। अब जनता की मांग पर 19 लाख की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कॉलोनी वासियों की जो भी अपेक्षा होगी, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र की सीवेज लाइन को भी अमृत योजना फेस टू से जोड़ा जाएगा। वार्ड 52 में मिसरोद ग्राम के पीछे शीतल हाइट्स में 19 लाख रुपए की लागत से सड़क के डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने रघुनाथ नगर में 12 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण के कार्य का भूमि-पूजन और रोहित नगर फेस टू में 60 लाख की लागत से बनने वाली फोरलेन सीसी सड़क के निर्माण का भूमि-पूजन भी किया। रोहित नगर फेस- 2 में 8 लाख और 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सीसी सड़क के निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया। इस दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ठाकुर, जितेन्द्र शुक्ला, प्रताप वारे, श्रीमती अर्चना परमार, रामबाबू पाटीदार, जन-प्रतिनिधि एवं रहवासी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.