ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी में आरोपियों गिरफ्तार

Madhya Pardesh//मंदसौर। थाना प्रभारी सीतामऊ मोहन मालवीय द्वारा गठित टीम प्रभारी उनि शुभम व्यास द्वारा विगत दिवस में ग्राम दलावदा चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी को ट्रेस करते चोरी के आरोपीगण अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर चोरी में गया मश्रुका दान पात्र की राशि तथा आभूषण को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण के बारे मे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 2024 को फरियादी रविन्द्र पिता दशरथ भारद्वाज ने थाना उपस्थित होकर चारभुजानाथ मंदिर दलावदा से दानपात्र से नगदी तथा चांदी के आभूषण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में थाना सीतामऊ पर रिपोर्ट पर थाना सीतामऊ अपराध क्रमांक 561/24 धारा 331(4),305 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना में दौरान सम्पति संबधी आरोपियों के निवासी स्थान पर दबिश तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर ग्राम लदुना के व्यक्तियों द्वारा वारदात को अंजाम देना पाया जिस पर आरोपी अजयदास उर्फ़ टोनी पिता बाबुदास बैरागी उम्र 26 साल निवासी लदुना तथा बंटी पिता कारुलाल बागरी निवासी ग्राम दलावदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी अजयदास के अन्य साथियों की तलाश जारी होकर विवेचना जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन मे निरीक्षक मोहन मालवीय थाना प्रभारी सीतामऊ, उनि शुभम व्यास चौकी प्रभारी साताखेडी तथा पुलिस टीम सीतामऊ का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.