ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा कर दो युवतियों समेत होटल संचालक एवं दलाल को गिरफ्तार किया, डूंगरपुर की छापामारी

डूंगरपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा कर दो युवतियों समेत होटल संचालक एवं दलाल को गिरफ्तार किया है। इस होटल में यह काम 4 महीने से चल रहा था। पुलिस ने देह व्यापार की पुष्टि के बाद होटल में छापामारी की तो वहां हड़कंप मच गया। पकड़ी गई लड़कियों में एक चित्तौड़गढ़ की व दूसरी बांसवाड़ा जिले की है। डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक तपेन्द्र मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि देह व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई शहर के कोतवाली इलाके में स्थित होटल लक्षदीप एन्क्लेव में की गई है। इस होटल को 6 माह पहले ही लीज पर लिया गया था। उसके बाद होटल मैनेजर एवं दलाल विनोद ने इसमें देह व्यापार का गंदा काम शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक को मुखबिर से इस बारे में इनपुट मिला था। उसके बाद पुलिस ने इसकी । मामले की पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वहां छापामारी की। इससे होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से 2 लड़कियों और होटल मैनेजर एवं दलाल विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग लड़की को भी निरुद्ध किया गया है। उसके बाद आरोपियों से इस मामले में पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि दलाल कुछ दिन में ही लड़कियां बदल देता है। पकड़ी गई लड़कियों को दो दिन पहले ही देह व्यापार के लिए बुलाया था। गौरतलब है कि राजस्थान में देह व्यापार का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी डूंगरपुर समेत अन्य जिलों में इस तरह के शर्मनाक कारोबार का खुलासा हो चुका है।(ईएमएस)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.