मंदसौर। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से एक बार पुनः वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है जिससे संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता का जिला भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी पार्षद साथियों द्वारा सुधीर गुप्ता का फूल माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में राम उत्सव मनाया जा रहा है! सर्वत्र सनातन धर्म की गूंज सुनाई दे रही है। हम सभी भाग्यशाली कार्यकर्ता है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश सेवा करने का सौभाग्य सत्ता और संगठन के माध्यम से मिल रहा है। मुझे आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से एक बार पुनः पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का भी स्वागत किया गया।
ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए...
पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि...
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...
बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द...
डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न...
युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...
बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की...
बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प...
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।