ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार...
भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...
शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...
मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर, दलौदा थाना पुलिस द्वारा कृषि मंडी मे चोरी गई लहसुन को बरामद करने एंव, 02 आरोपी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलौदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा मंडी से चोरी हुई लहसन को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा पर दिनांक 28.02.2026 को कृषि मंडी दलौदा के चौकीदार तुफानसिंह पिता मोखमसिंह राजपूत निवासी पटेला ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि कृषि उपज मंडी दलौदा से दो अज्ञात आरोपी लहसन के कट्टे चुराकर भाग गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303 (2) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना मे विशेष टीम का गठन कर सउनि कैलाशसिंह बघेल की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ईदगाह के सामने एलची रोड पर आऱोपी राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद निवासी भदवासा थाना नामली जिला रतलाम हाल मुकाम एलची एंव भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार निवासी- कालुखेडा जिला रतलाम के कब्जे से कृषि मंडी दलौदा से चोरी की गई लहसुन के कट्टे वजनी करीब 75 किलोग्राम जप्त की गई ।
सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाशसिंह बघेल, सउनि प्रमोद सिंह तोमर , आरक्षक 279 विजेन्द्रसिंह , आर. चालक 74 मुकेश नैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।