ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई

राजगढ़। जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक राजगढ़ अमर सिंह यादव, विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत यादव सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में एजेंडा अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम के कार्यों की भी विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक में मोहनपुरा-कुंडालिया एवं सुठालिया सहित जिले की अन्य सिंचाई योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने असंतोष व्यक्त किया। विद्युत आपूर्ति एवं व्यवस्थाओं में आ रही समस्याओं के कारण जिला पंचायत सदस्यों द्वारा नाराजगी जताई गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी उठाए गए, जिन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.