ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार सहित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया, बतौर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा पहली बार मंदसौर पहॅुचें

मंदसौर। मध्य प्रदेश के नवागत उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पश्चात पहली बार मंदसौर आकर भगवान पशुपतिनाथ मन्दिर में भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पूजा अर्चन कर जिले वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका उप अध्यक्ष श्रीमती चावला, जनपद मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, बंशी लाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जनपद एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालुगण आदि उपस्थित थे।


बतौर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा पहली बार मंदसौर पहॅुचें
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद जगदीश देवड़ा पहली बार मंदसौर आए। मंदसौर आते ही जगह जगह पर आमजन ने आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंदसौर आने पर आमजनों, जनप्रतिनिधियों ने स्वागत पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर भव्य स्वागत किया । उप मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने हर स्थान स्थान पर पलक पांवड़े बिछाए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का स्वागत शहर के विभिन्न मार्गों पर किया गया। शहर में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगवाए गए। पुष्प माला पहनाई गई। पुष्पों की वर्षा की गई। उनके आगमन को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। शहर में जगह-जगह पर रौनक देखने को मिली। उनके आने से ही जिले के आम जन में ऊर्जा व उत्साह का संचार हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.