ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कार्यवाही-लापरवाही के लिए गुना आरटीओ और नगर पालिका के सीएमओ निलंबित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना से आरोन जाते हुए बजरंगगढ़ के समीप हुई बस दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों के परिजनों और घायल यात्रियों से जिला चिकित्सालय में मुलाकात की। उन्‍होंने दिवंगत आत्‍माओं की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने कि शक्ति देने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल यात्रियों के परिजनों से मुलाकात कर बस हादसे में झुलसे यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और घायल यात्रियों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की ईश्‍वर से प्रार्थना की।

घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय गुना के वार्ड में इलाज करा रहे घायलों के प्रत्येक बेड पर जाकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने और इलाज के संबंध में आश्वासन प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. के.पी. यादव, सांसद डॉ. रोडमल नागर, विधायक गुना  पन्‍नालाल शाक्‍य,  धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना की बस दुर्घटना मामले में लापरवाही के लिए गुना के जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  रवि बरेलिया और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  बी.डी. कतरोलिया को गुना हादसे के बाद फायर बिग्रेड सेवाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

तीन दिन में जांच प्रतिवेदन देगी समिति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कलेक्टर गुना श्री तरूण राठी द्वारा बस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए अपर जिला दण्‍डाधिकारी श्री मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। गुना के अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सावले, संभागीय उप परिवहन आयुक्‍त श्री अरूण कुमार सिंह तथा सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा श्री प्राण सिंह राय जांच समिति के सदस्य होंगे। यह समिति तीन दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

दु:ख की इस घड़ी में हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं और घायलों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुना की घटना दु:खद और हृदयविदारक है। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी जवाबदार होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो पाए। हम दु:ख की इस घड़ी में सभी मृतकों के परिजनों के साथ हैं। घायलों के लिए हमारी संवेदना है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.