ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है 13 यात्रियों की जिंदा जले, हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। गुना की घटना दु:खद और हृदय विदारक है। हादसे की जानकारी मिलते ही मैंने कल कलेक्टर और एसपी से बात की थी। मैं स्वयं भी अभी गुना जा रहा हूं। मैंने इस पूरी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जवाबदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ हूं: -उक्त बात एक्स पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने कही।https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/1740246875155177573?s=20

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज काफी गुस्से में नजर आए। गुना में हुए बस एक्सीडेंट में अब तक 13 यात्रियों की जिंदा जल जाने के कारण मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री स्वयं पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले भोपाल में उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में किसी को नहीं छोडूंगा। जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस एक्सीडेंट में अब तक 13 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है और 16 यात्री अस्पताल में भर्ती है।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन तरफ जा रही थी। तभी एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। फिलहाल बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। एसपी ने बताया कि बस में करीब 30 सवारियां थी। बस करीब 8 बजे गुना से आरोन के लिए निकली थी। करीब 8:30 बजे बस और डंपर में आमने सामने की भिड़ंत हुई। पुलिस अधीक्षक श्री विजय खत्री ने बताया कि कुल 13 यात्री जिंदा जल गए हैं। इनमें से 11 डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे का शिकार हुई बस भानु प्रताप सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड है। बस का रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस खत्म हो गई थी। बस खटारा थी, इसके बावजूद नियमित रूप से यात्रियों को लेकर सड़क पर दौड़ रही थी। इस प्रकार की अवैध वाहनों के पास कोई लीगल डॉक्यूमेंट नहीं होता परंतु कहते हैं कि आरटीओ की पर्ची, हर लीगल डॉक्यूमेंट से ज्यादा मूल्यवान होती है। ऐसे अवैध वाहनों के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में कहीं कोई कार्रवाई नहीं होती। परिवहन विभाग में व्याप्त रिश्वतखोरी के कारण गुना में 12 यात्री जिंदा जल गए। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जाता है और जांच के आदेश दिए हैं परंतु जांच की निष्पक्षता के लिए किसी भी अधिकारी को निलंबित नहीं किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं गुना-शिवपुरी राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा ने इस एक्सीडेंट के लिए आरटीओ को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत गैर इरादतन हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने गुना के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से कहा कि, भविष्य में गुना जैसी बस दुर्घटनाएं  न हों इस हेतु कठोर कार्यवाही हो। बिना फिटनेस के बस चालन के दौरान अगर कोई दुर्घटना होती है तो ड्राइवर ,बस मालिक के साथ साथ परिवहन अधिकारी के खिलाफ भी 304 A का प्रकरण दर्ज किया जाये।
Leave A Reply

Your email address will not be published.