ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चैकिग के दोरान थाना भानपुरा की एस.एस.टी टीम व्दारा अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट ओसारा पर एक कंटेनर से विस्फोटक R CORDS डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्सो किमती 3200000/- के जप्त किये

मंदसौर। मध्यप्रदेश, आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 के मद्देनजर अनुराग सुजानिया (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं राजाराम धाकड, एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में निरी. कमलेश प्रजापति थाना भानपुरा व्दारा सभी अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट पर सघन चैकिग करवाई जा रही है । 26 अक्टुबंर 2023 को एस.एस.टी टीम भानपुरा से मजिस्ट्रेट दीपक पाटीदार व पुलिस अधिकारी सउनि रुपसिंह झाला व्दारा अन्तर्राज्यीय चैकपोस्ट ओसारा पर वाहन चैकिग की जा रही थी । चैकिग के दोरान एक कंटेनर क्र.MH40BG4105 झालावाड तरफ से आया कंटेनर को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तलाशी मे कंटेनर के अन्दर विस्फोटक R CORDS डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्स रखे हुए थे । एस.एस.टी टीम व्दारा कंटेनर मे रखे R CORDS डेटोनेटर फ्युज के कागज परमिट चैक करते परमीट मे दिनांक 26.10.2023 को मुरैना (म.प्र.) मे होना लेख है जबकी 26.अक्टुबंर 2023 को कंटेनर मंदसौर जिले की सीमा मे होना पाया गया । जबकी परमिट के अनुसार दिनांक 31.10.2023 को मंदसौर जिले मे परवेश करना था जो परमिट शर्तो का उलंघन करने से कंटेनर क्र.MH40BG4105 मे रखे विस्फोटक R CORDS डेटोनेटर फ्युज के 400 बोक्स किमती 3200000/- रुपये को विधिवत जप्त किया गया जाकर आरोपीगगणो के विरुध्द अपराध धारा 5,9(ख) विस्फोटक अधिनियम का पाया जाने से पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.