ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिह ने नीमच कहा-मध्‍यप्रदेश की प्रति व्‍यक्ति आय 11 हजार रूपये थी, जो आज एक लाख 40 हजार रूपये प्रति व्‍यक्ति आय हो गई

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान राजनीति‍ के धोनी है- केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथसिह

केंद्रीय रक्षामंत्री ने नीमच की विशाल जनसभा को सम्‍बोधित किया

नीमच, म.प्र.के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान राजनीति‍ के धोनी है, मेरा मानना है, कि मैच कैसा भी हो, श्री चौहान अंत में बेहतर फिनिशिंग कर मैच जिता देते है। उन्‍होने जनता के सच्‍चे सेवक के रूप में प्रदेश की सेवा की है। यह बात केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने नीमच के दशहरा मैदान पर सोमवार को आयोजित विशाल जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री  शिवराज सिह चौहान, केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव, प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, एमएसएमएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  हरदीप सिह डंग, सांसद, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  सज्‍जनसिह चौहान, विधायक दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, मंदसौर विधायक यशपाल सिह सिसोदिया एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि‍गण उपस्थित थे।

   केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेवृत्‍व में आगामी तीन सालों में देश की अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया के टाप तीन देशों में शामिल हो जाएगी । वर्ष 2047  तक भारत दुनिया की सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश बन जाएगा। उन्‍होने कहा कि भारत आगे बढ रहा है। इसमें मध्‍यप्रदेश का भी काफी योगदान है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत वर्ष 2014 के पहले अर्थव्‍यवस्‍था के मामले में दुनिया में 11वें नम्‍बर पर था, वह आज दुनिया में 5 वे नम्‍बर पर आ गया है। उन्‍होने कहा कि देश की तरक्‍की में म.प्र. का भी काफी योगदान रहा है। पहले देश की जीडीपी में म.प्र. का योगदान 3 प्रतिशत था, जो आज 4.8 प्रतिशत हो गया है। पहले प्रदेश की प्रति व्‍यक्ति आय 11 हजार रूपये थी, जो आज एक लाख 40 हजार रूपये प्रति व्‍यक्ति आय हो गई है।

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने अपने उदबोधन में कहा कि आज अंर्तराष्‍ट्रीय मंचों पर भारत को दुनिया ध्‍यान से सुन रही है। उन्‍होने कहा कि म.प्र.कभी बीमारू राज्‍य की श्रेणी में माना जाता था। मुख्‍यमंत्री  शिवराज सिह चौहान ने प्रदेश को आज विकसित एवं विकासशील म.प्र. की श्रेणी में लाकर खडा कर दिया है। उन्‍होने कहा कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान काफी संवेदनशील है। राजनीति में ऐसे संवेदनशील बिरले ही लोग देखने को मिलते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.