भोपाल। सीएम शिवराजसिंह सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर राज्य में बारिश कराने की महाकाल से प्रार्थना की एमपी में सूखे के से हालात हैं। अभी तक राज्य में करीब 18 प्रतिशत बरसात कम हुई है। कुछ जिलों में तो औसत का आधा पानी भी नहीं गिरा। इससे चिंतित सीएम शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को बैठक बुलाई और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मैं बारिश की प्रार्थना करने उज्जैन के महाकाल मंदिर जाउंगा। वे सोमवार को सुबह उज्जैन पहुंच गए। वे सोमवार को सुबह उज्जैन पहुंच गए। सीएम शिवराजसिंह सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर राज्य में बारिश कराने की महाकाल से प्रार्थना की। राज्य में पानी के लिए अनुष्ठान भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जाकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर महारूद्र अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया।
आज उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर यही प्रार्थना की है कि अल्प वर्षा के कारण अगस्त माह लगभग सूखा गया है, इसलिए मध्यप्रदेश में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है और फसलों पर संकट छाया है। बाबा कृपा की वर्षा करें।
फसलें बच जाएं। किसानों का भी कल्याण हो, प्रदेश का भी कल्याण हो… pic.twitter.com/gKpjSRpQDU
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2023