ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने सोमवार को भोपाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया

भोपाल। मध्यपद्रेश के बुंदेलखंड में पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी ने सोमवार को भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा ने मप्र में 2018 में हारी हुई सीटों पर 39 प्रत्याशियों की पिछले दिनों सूची जारी की थी। इसमें पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा से कांग्रेस से हारे प्रत्याशी डॉ. राजेश वर्मा को ही टिकट दिया गया हैं। इससे भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी नाराज बताए जा रहे थे। टिकट की दौड़ में वे प्रबल दावेदार थे। खुद की उपेक्षा व पार्टी के टिकट को गलत बताते हुए उन्होंने सोमवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पन्ना जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचकर उन्होंने पीसीसी चीफ कमलकनाथ की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.