ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले मंत्री मंण्डल का विस्तार, शिवराज सरकार मे तीन नए मंत्री बनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश, विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराजसिंह मंत्रिमंडल का विस्तार आज शनिवार को हुआ। राजभवन में
हुए सादे समारोह में राज्यपाल ने तीन विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली।


एमपी में शिवराजसिंह मंत्रिमंडल का शनिवार को विस्तार हो गया। राजभवन में हुए सादे समारोह में तीन विधायकों राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुलसिंह लोधी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। गवर्नर मंगूभाई पटेल ने इन तीनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम शिवराजसिंह चौहान, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और वरिष्ठ बीजेपी नेता भी उपस्थित थे। अब सीएम को मिलाकर प्रदेश में 34 सदस्यों का मंत्रिमंडल हो गया है, मंत्री का एक पद अभी भी खाली है।
नए मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह सुबह 8.45 बजे प्रारंभ हुआ। सबसे पहले बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को शपथ दिलाई गई, इसके बाद रीवा के राजेंद्र शुक्ला और खरगापुर के राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली।शिवराजसिंह मंत्रिमंडल का यह चौथा विस्तार है।
इससे पहले चार दिन की लंबी खींचतान के बाद शुक्रवार रात को मंत्री पद के लिए तीन विधायकों के नाम तय किए गए थे। राजभवन को इसकी सूचना भी भेज दी गई। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने रात को राजभवन जाकर गर्वनर मंगूभाई पटेल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों के नामों की सूची दी। विधानसभा चुनाव के ऐन पहले मंत्रिमंडल विस्तार में जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है उनका कार्यकाल महज डेढ़ माह ही रहेगा।

इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब मुख्यमंत्री से ये पूछा गया कि रात 8 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात चल रही है, कौन-कौन शपथ ले रहे हैं? इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया था- मैं भी आपसे ही सुन रहा हूं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, उन्होंने  कहा, जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मप्र में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार! विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.