ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

बीजेपी की राष्ट्रीय नई टीम की सुची जारी-मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विजयवर्गीय पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा, सासंद गुप्ता हटाऐ गये

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान किया हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 नेताओं को शामिल किया है। इनमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं।

नड्डा की नई टीम में मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का पद कायम रखते हुए उपाध्यक्ष के रूप में सौदानसिंह और राष्ट्रीय सचिव के रूप में ओमप्रकाश धुर्वे को शामिल किया गया है। तीन राज्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह और वसुंधरा राजे को जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है, वहीं पार्टी में महासचिव की भूमिका निभा रहे कैलाश विजयवर्गीय का पद कायम रखा गया है।

मध्यप्रदेश से जहां विजयवर्गीय सहित तीन नेता ओमप्रकाश धुर्वे और सौदानसिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए गए, वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ तीन नेता सुनील बंसल और डॉ. अलका गुर्जर को जहां स्थान दिया गया, वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह के साथ सरोज पांडे और लता उसेंडी उपाध्यक्ष बनाए गए।

यह है नड्डा की नई टीम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदानसिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडे, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी, तारिक मंसूर।

राष्ट्रीय महामंत्री-अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंतकुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी, राधामोहन अग्रवाल।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन-बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री-शिवप्रकाश राष्ट्रीय सचिव-विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्रसिंह रैना, अलका गुर्जर, अनुपमा हाजरा, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लाकड़ा, कामख्याप्रसाद तासा, सुरेंद्रसिंह नागर, अनिल अंटोनी।

कोषाध्यक्ष-राजेश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष-नरेश बंसल।

नड्डा की कार्यकारिणी में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सर्वाधिक भागीदारी उत्तरप्रदेश की रही, जहां के 2 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2 को महामंत्री, 1 को कोषाध्यक्ष व 1 को संगठन मंत्री बनाया, जबकि महाराष्ट्र के 2, दिल्ली के 2, तेलंगाना के 2, केरल के 2, झारखंड के 2 एवं नागालैंड एवं पंजाब के 1-1 नेता को शामिल किया गया। कार्यकारिणी में दो मुस्लिम नेता उ.प्र.के तारिक मंसूरी, केरल के अब्दुल्ला कुट्टी भी इस बार शामिल किए गए।

विजयवर्गीय पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा

कैलाश विजयवर्गीय लगातार चौथी बार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं। वे पार्टी के अकेले ऐसे नेता हैं। पहली बार अमित शाह के अध्यक्ष रहते समय उन्हें महामंत्री बनाया गया था। दो बार वे शाह के साथ महामंत्री रहे। अब जेपी नड्डा ने भी उन्हें अपने कार्यकाल में दोबारा महामंत्री बनाया है। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए विजयवर्गीय पर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बना हुआ है।

सांसद सुधीर गुप्ता को  हटाया गया

मध्यप्रदेश से जेपी नड्डा की टीम में शामिल मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता की नई टीम में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष पद से छुट्टी की गई है। सूत्रों की मानें तो गुप्ता की परफॉरमेंस से नेतृत्व संतुष्ट नहीं था। इस वजह से उन्हें हटाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.