मंदसौर। डोड़ाचुरा की तस्करी करते हुये 02 आरोपीयों के कब्जे से कुल 60 किलोग्राम डोड़ाचुरा कीमती 90,000 रुपये का जप्त किया गया। पुलिस ने तस्करी मे प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटर सायकल किमती 30000 रुपये जप्त कर दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।
कार्य का विवरणः- मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तेजेन्द्र सिह सेंगर के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुवे काचरिया कदमाला रोड़ पर बाबा रामदेव मंदिर के सामने बिना नंबर की टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटर सायकल के चालक श्यामलाल पिता भुवानीराम कलाल निवासी ढाबला व जाहिद पिता जुम्मा पठान निवासी भैंसापहाड़ मंदसौर को कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा का परिवहन करते हुए मौके पर रंगे हाथों पकडा । मामले मे थाना नारायणगढ़ पर आरोपीगणों के विरुध्द अपराध क्रमांक 270/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा के संबंध मे पुछताछ के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही मे थाना नारायणगढ़ की टीम की सराहनीय भूमिका रही जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा ।