भोपाल। दिल्ली सीएम एवं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्वालियर मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।
केजरीवाल दोपहर 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम वे शाम 4 बजे मेला ग्राउंड पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण के शुरुआत व्यापमं घोटाले के साथ की, उन्होंने कहा, आज जब मैं यहां आ रहा था, तो किसी ने मुझसे पूछा, कहां जा रहे हो? मैंने कहा, मध्य प्रदेश जा रहा हूं, इस पर सामने वाले ने कहा, वहीं जहां व्यापमं घोटाला हुआ था, उन्होंने कहा कि सोचिए इन नेताओं ने प्रदेश को कितना बदनाम कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। फिर आप ‘मामा’ और उसके चेले-चपाटों को भी भूल जाओगे।
केजरीवाल ने मंच से ‘चौथी पास राजा’ की कहानी भी सुनाई।
अरविंद केजरीवाल अपने भाषण में कांग्रेस पर भी हमलावर हुए. बोले, देश में जब दिल्ली की चर्चा होती थी, लोग कहते थे कॉमनवेल्थ घोटाले वाली दिल्ली, सीएनजी घोटाले वाली दिल्ली, 2जी घोटाले वाली दिल्ली और दिल्ली घोटालों के नाम से जानी जाती थी. जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है लोग स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली पानी जैसे काम के लिए इसकी चर्चा करते हैं।
दल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने टैक्स के मुद्दे पर कहा, अंग्रेज भी खाद्य पदार्थों पर टैक्स नहीं लगाते थे. पीएम मोदी खाद्य पदार्थों पर टैक्स लाए. उन्होंने महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला. इस भाषण के बीच एक बार फिर उन्होंने मुफ्त रेवड़ी वाली बहस को जिंदा कर दिया. उन्होंने कहा कि मोदीजी मुझसे नाराज हैं क्योंकि मैं आपको मुफ्त रेवड़ी दे रहा हूं. उन्होंने कहा कि, मुंबई में मोदी के दोस्त ने लिया 40 लाख करोड़ रुपये का कर्ज उनका कर्ज माफ कर दिया गया। व्यापमं घोटाले को भी उठाया।