ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रदेश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से लिखी जायेगी 10 जून की तारीख, एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों के खातों में आयेंगे एक-एक हजार रूपये

भोपाल एक बार फिर मध्यप्रदेश देश में अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरने वाला है। जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे।

अपने आप में देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है, उसी का परिणाम है कि 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा योजना की घोषणा के सिर्फ 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवायसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया।

अब प्रदेश की बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के दिल से निकली ” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” सवा करोड़ बहनों की जिन्दगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में अहम भूमिका अदा करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते है कि प्रदेश की मेरी बहनों के लिये खुशहाली का नया दौर प्रांरभ हो रहा है, आइये उत्सव के साथ खुशियाँ मनाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.