ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

म.प्र.विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारिया शरू, 12 जून से 27 जुलाई तक प्रशिक्षण चलेगा

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, 230 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों के लिए आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 12 जून से 27 जुलाई तक चलेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स 8 संभाग के 693 अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण 6 चरण में होगा और प्रत्येक चरण में 2 बैच होंगे।

इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण इंदौर में शासकीय होल्कर साइंस महाविद्यालय में होगा। यह प्रशिक्षण भी 12 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। तीन चरणों में होने वाले इस प्रशिक्षण में 15 जिलों के 279 अधिकारी शामिल होंगे। भोपाल और इंदौर में होने वाले प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.