ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

करंट से किसान की मौत, -शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, तहसीलदार के आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खोला

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला के मल्हारगढ़ राजस्व के गांव गांव कित्तुखेड़ी में गुरुवार को करंट लगने से हुई किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने झारड़ा बस स्टेण्ड पर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहने से दोनों और वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों की मांग थी कि परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, जिस विद्युत अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही से किसान की मौत हुई, उस पर कार्रवाई की जाए व मृतक परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचन्द्र ने मौके पर मौजूद तहसीलदार संजय मालवीय से चर्चा की, तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों की मांगों को पूरी करवाने का आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खोला।
यह था मामला:-
जानकारी के अनुसार गांव कित्तुखेड़ी में गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे करीब रामसिंह (42) पिता बापूसिंह सौधिया खेत पर फसल सिंचाई के लिए गए थे, इस दौरान खेत में खुले पड़े तार से करंट लगने से किसान की मौत हो गई। बताया गया किसान के दो बेटे है, पूरा परिवार कृषि पर ही आधारित है। विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से हुई किसान की मौत से किसान व परिजन आक्रोशित हो गए।
विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से मौत का आरोप:-
ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार तार टूटे होने की सूचना 4 दिन पूर्व झारड़ा विद्युत वितरण केन्द्र, हेल्पलाइन नम्बर व लाइनमेन को दी थी, लेकिन खुले तार को नही हटाया और बिजली बन्द नही की। ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस में जाकर भी सूचना दी तो कहा कि हमने बिजली बन्द कर दी है। विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण ही रामसिंह की जान चली गई।
शव सड़क पर रखकर कर लगाया जाम:-
किसान की मौत से ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए और 11 बजे शव को लेकर झारड़ा बस स्टेण्ड पहंुचे, यहां पिपलियामंडी-मनासा मार्ग पर शव को सड़क के बीच रखकर वाहनों को खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। दोनों और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर तहसीलदार संजय मालवीय के साथ ही झारड़ा चौकी पुलिस मौके पहंुची।
कांग्रेस नेता जोकचन्द्र पहंुचे, मांगे मानी फिर हटे:-
ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर 12 बजे मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी श्यामलाल जोकचन्द्र पहंुचे चक्काजाम स्थल पहंुचे, उन्होेने मौके पर मौजूद तहसीलदार संजय मालवीय से चर्चा की व कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नही होगी, चक्काजाम जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी एकत्रित हो गए व सड़क पर बैठ गए।
आश्वासन दिया तब हटे:-
तहसीलदार संजय मालवीय ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 4 लाख रुपए खेत पर कार्य करने के दौरान मौत होने पर देने का प्रावधान है, जिसे कल ही मृतक के परिजन के खाते में डलवा दी जाएगी, वहीं 4 लाख रुपए विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से मौत पर देने का प्रावधान है। वहीं 2 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलाने व एक सदस्य को नौकरी देने के लिए सरकार को पत्र भेजा जाएगा। वहीं हादसे की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। तहसीलदार के आश्वासन के बाद 12.30 बजे जाम समाप्त हो गया।
ये रहे मौजूद:- इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गिरीश वर्मा, जनपद सदस्य गणपतलाल पंवार, पार्षद बाबू मन्सूरी, पार्षद प्रतिनिधि भूपेन्द्र महावर, राजेश भारतीय, झारडा पूर्व सरपंच दिनेश गुप्ता, राहुल कथिरिया, विनय कुमठ, प्रकाश कथिरिया, शैतानसिंह कित्तुखेड़ी, नागूसिंह हाड़ा, गणपतसिंह, शम्भूपुरी गोस्वामी, कचरुलाल कथीरिया, विनोदसिंह, द्वारकापुरी गोस्वामी, रुपसिंह, राजेन्द्रसिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.