ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

गांधी सागर में चितो के लिए बाड़ा निर्मित होगा : विधायक श्री सिसोदिया

मंदसौर ।  विधायकयशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि मंदसौर जिले में गांधीसागर एक ऐसा क्षेत्र है। जहां पर चीतो को बसाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहां पर चीतो के रहने के लिए बाड़ा निर्मित हो रहा है। इससे पर्यटक अधिक संख्या में गांधीसागर क्षेत्र में जाएंगे।  जिससे वहां का आर्थिक विकास होगा। वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। गांधीसागर के पानी का अगर किसी ने उपयोग किया है तो वह वर्तमान सरकार ने किया है। सरकार ने बहुत ही अच्छे से उपयोग किया है। उस पानी को हर खेत तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। खेत तक ले जाने का काम बहुत ही मुश्किल था। लेकिन यह भागीरथ प्रयास सरकार ने करके दिखाया है। पूरे प्रदेश में 2 दर्जन से ज्यादा एम्स है। सीएम राइज स्कूल, मेडिकल कॉलेज जैसे कल्याणकारी कार्य करोड़ों की लागत बनाए गए। सड़कें व्यापार के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। 8 लेन के माध्यम से 6 घंटे में दिल्ली, मुम्बई पहुंच सकते हैं।  एक-एक गांव तक सड़कों का जाल बिछाया है। अगर वह जाल बिछाया है तो वह सरकार ने बिछाया है।

 इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.