मंदसौर। मध्य प्रदेश के पेंशनरों की मांगों को लेकर शासन द्वारा की जा रही उपेक्षापूर्ण एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ पेंशनर संगठनों के प्रांतीय आव्हान पर दिनांक 24 मई 2023 को मंदसौर के पेशनरों द्वारा गांधी चौराहे मंदसौर पर शाम पांच बजे एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। पेंशनरों की प्रमुख मांगों में धारा 49(6) को समाप्त करना, केंद्र की देय तिथि से महंगाई राहत 42 प्रतिशत देना, पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता 3000 रू. प्रतिमाह करने, 32 माह एवं 27 माह का एरिअर भुगतान करने, आयुष्मान योजना का लाभ पेंशनर्स को देने, परिवार पेंशन के नियमों में संशोधन करने आदि मांगे प्रमुख है। म.प्र. एवं छतीसगढ़ सरकार द्वारा निरंतर पेंशनर विरोधी धारा 49 (6) की आड़ में पेंशनरों का डी.आर. नही बढ़ाया जाकर शोषण किया जा रहा है जो दोनों ही सरकारों की पेंशनर विरोधी नीति को लेकर पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश नागर, राजेंद्रसिंह चौहान, कन्हैयालाल भावसार, भारत पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष पं. गोपालकृष्ण शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, दिनेश आचार्य, बलवंत कोठारी, रिषभ कोठारी, धरमवीर गुप्ता, जगदीश सोनी, पेंशनर एसोसिएशन (म.प्र.) विद्युत मंडल जिलाध्यक्ष खूबचंद शर्मा, राजेंद्रसिंह चौधरी, पी.एस. कुमार, अर्जुन झलौया, पुलिस पेंशनर संघ के प्रांताध्यक्ष एम.पी. सिंह परिहार, एवं अन्य समाज हित रखने वाले निगम मंडल, नगर पालिका, नगर पंचायत से जुड़े पेंशनर संगठनों से प्रदर्शन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है ताकि शासन हमारी मांगों पर ध्यान दे सके। उक्त जानकारी सतीश नागर एवं अशोक कुमार शर्मा द्वारा दी गई है।
ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज