ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर कोतवाली पुलिस द्वारा 1 करोड़ 20 लाख रुपये का 42 क्वींटल 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया (भा. पु.से.) के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जिसके पालन में 25मई.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सौलंकी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शहर कोतवाली निरीक्षक अमित सोनी के नेतृत्व मे थाना शहर कोतवाली पर पदस्थ उप निरीक्षक साजिद मंसुरी को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि कोई तस्कर भारी मात्रा मे दलौदा तरफ से ट्रक मे डोडाचुरा भरकर जोधपुर लेकर जाने वाला है सुचना विश्वसनीय होने से उनि साजिद मंसुरी द्वारा सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मय फोर्स के 10 नंबर नाका महु-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर दलौदा तरफ से आए एक टाटा कंपनी का ट्राला आरजे 51 जीए 2143 को रोककर भारी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ प्लास्किट के 211 काले कट्टो में भरा हुआ 42 क्वींटल 70 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर आरोपी धनराज पिता हुक्मा राम सियाग जाति जाट उम्र 33 साल निवासी 183, सियागों का बास ग्राम बारांकला थाना पिपाड सिटी जिला जौधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से पूछताछ करते उक्त डोडाचुरा भजनाराम विश्नोई तथा सम्पत राव विश्नोई निवासी-जोधपुर द्वारा मंगाया जाना बताया है जिन्हें भी प्रकरण में सह आरोपी बनाया जाकर अपराध क्रमाक 299/23 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से जप्तशुदा डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे सघन पूछताछ जारी है।
’फरार आरोपी’
01. भजनाराम पिता भाकरराम विश्नोई निवासी मवाद जौधपुर (राजस्थान)
02. सम्पतराव पिता शिवलाल विश्नोई निवासी शिवशक्तीनगर जौधपुर (राजस्थान)
03. एक अज्ञात आरोपी
’सराहनीय कार्य’
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित सोनी थाना प्रभारी शहर कोतवाली, मंदसौर, उनि भारत भाभर, उनि साजिद मंसूरी, कमलेश भदौरिया, अरविंद पुरोहित, अर्जुन सिंह, दीपक बैरागी, मुनव्वर शेख, आर. 258 मोहित पंवार, आर. 344 नवाज़ आर. 236 भानु प्रताप सिंह आर. 617 मुकेश धाकड़, आर. 173 हरीश यादव, आर. अजहर मेव, आर. 751 योगेश साहू, म. आर .638 शानू राठौड़, म.आर. 602 राम कुंवर का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हें प्रथक से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.