ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

असफल विद्यार्थी निराश न हों, “रूक जाना नहीं” योजना पुन: तैयारी का अवसर देती है

भोपाल ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन परीक्षाओं के घोषित होने जा रहे परिणामों के संदर्भ में विशेष संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने वाले हैं। सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। जो विद्यार्थी असफल रहे हैं, वे बिल्कुल चिंता न करें। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अवसर मिलते हैं। हताश या निराश नहीं होना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता और असफलता में सम रहना है। कहा भी गया है कि, “क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, कर्त्तव्य पथ पर जो मिला, वह भी सही यह भी सही।”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता-असफलता को सामान्य मानते हुए यह सोचे कि असफल हुए तो अगली बार गंभीरता से प्रयास कर के सफल होंगे। कोई तात्कालिक कारण और परिस्थितियाँ होती हैं, जिसकी वजह से हम अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने एक योजना प्रारंभ की थी, “रूक जाना नहीं”। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि ऐसे विद्यार्थी अगली बार अच्छी कोशिश करके जरूर सफल हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.